Hardoi News: जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान की समीक्षा। 

प्रदेश को वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने व युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी...

By INA News Desk
May 28, 2025 - 15:18
70 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान की समीक्षा। 

Hardoi News: प्रदेश को वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने व युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान की शुरुआत की गयी, जिसके अंतर्गत 21-40 वर्ष आयु के युवाओं को 5 लाख रूपये तक का बिना गारंटी ऋण प्रदान किया जाता है।

जनपद में लक्ष्य के अनुरूप अभियान की प्रगति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विवेकानंद सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि 3, 4 व पाँच जून को विभिन्न विकास खण्डों व निकायों अभियान को लेकर कैम्प लगाए जाएं। योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। सोशल मीडिया का भी प्रयोग किया जाये। ऋण स्वीकृति में अनावश्यक देरी न की जाये। किसी भी स्तर पर होने वाली लापरवाही के लिए सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने दिए जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

आवेदनों के निस्तारण में बैंक ऑफ़ इंडिया व इंडियन बैंक की ख़राब स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जतायी। पंजाब नेशनल बैंक की निस्तारण की अच्छी स्थिति पर उन्होंने बैंक की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह व एलडीएम अरविन्द रंजन आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow