Ballia News: जिलाधिकारी ने ग्राम टकरसन में फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग के कार्यों का किया निरीक्षण। 

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सदर तहसील के ग्राम टकरसन में फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग के कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने

By INA News Desk
Apr 5, 2025 - 13:47
337 Views
Ballia News: जिलाधिकारी ने ग्राम टकरसन में फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग के कार्यों का किया निरीक्षण। 
Advertisement
Advertisement

Report- S.Asif Hussain zaidi.

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सदर तहसील के ग्राम टकरसन में फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग के कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का आकलन कर सीसीई एग्री ऐप पर अपलोड कराया तथा उपस्थित किसानों से अपील किया कि गेहूं क्रय केंद्र पर ही गेहूं का विक्रय करें।

ग्राम टकरसन में फसल गेहूं की उत्पादकता का आकलन के लिए क्रॉप कटिंग कराया गया। किसान श्री भीम सिंह के खेत (गाटा संख्या-441) पर 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्र पर क्रॉप कटिंग कराया गया, जिसमे तौल कराने पर उत्पादन 14.230 किलोग्राम पाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानो को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है।

Also Read- Ballia News: बलिया में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, अवैध हथियार और क्रेटा कार बरामद।

इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी सोभनाथ व नायब तहसीलदार प्रदीप यादव सहित अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement