Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया एचडीएफसी बैंक का औचक दौरा। 

जिलाधिकारी ने बैंक में मुख्य मंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर बैंक द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी ली....

By INA News Desk
Apr 8, 2025 - 11:46
76 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया एचडीएफसी बैंक का औचक दौरा। 

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज लखनऊ रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बैंक में मुख्य मंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर बैंक द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी ली तथा अब तक प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में कोई प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी जतायी।

Also Read- Hardoi News: भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस पर कस्बे में निकाली गई बाइक रैली।

उन्होंने कहा कि पात्र आवेदकों को योजना से लाभान्वित कराया जाये। ऋण प्राप्त करने में पात्र आवेदकों की पूरी सहायता की जाये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow