Saharanpur News: भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष ने 9 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। 

गन्ना मूल्य ₹500 घोषित करने एवं बकाया भुगतान ब्याज सहित किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ....

Dec 4, 2024 - 12:38
54 Views
Saharanpur News: भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष ने 9 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। 

सहारनपुर। गन्ना मूल्य ₹500 घोषित करने एवं बकाया भुगतान ब्याज सहित किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर जुड़े किसानों ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सोपा।आज भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी महानगर अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद खालिद एडवोकेट युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक एवं युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में किसान आज जिला मुख्यालय पहुंचे और किसने की विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारियों  को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी एवं महानगर अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद खालिद एडवोकेट ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है जिस कारण किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है जिसका अति शीघ्र निस्तारण किया जाना चाहिए। युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक एवं युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी किसानों का गन्ना मूल्य समय से नहीं दिया जा रहा है और ना ही बकाया पर ब्याज का भुगतान किया जाता है जिस कारण किसान आज आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है।

Also Read- Saharanpur News: नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

उन्होंने कहा कि किसान की समस्याओं का निराकरण जल्द ने ने किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूूत्रीय ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि गन्ना मूल्य ₹500 घोषित किया जाए बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज समेत किया जाए। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान होने तक किसानों को कर्ज की वापसी के लिए परेशान ना किया जाए। मनरेगा को खेती से जोड़कर किसानों का मजदूर उपलब्ध कराया जाए, 60 वर्ष की आयु से अधिक किसानों को ₹10000 पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं पर लगाम कसी जाए जिससे की फसलों का नुकसान ना हो सके और बाजारों में बिकने वाली कीटनाशक दवाइयां की जांच कर कर नकली दवाइयां बंद कराई जाए और कृषि को जीएसटी के दायरे से मुक्त रखा जाए। किसानों ने अपनी मांग का ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री हाजी सलाम,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूबी त्यागी,युवा प्रदेश अध्यक्ष नवाब सिंह रजनीश कुमार, सहदेव चौधरी,बिट्टू चौधरी,, नाथीराम समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow