Hardoi: डीएम अनुनय झा ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा की, 5 वर्ष पुराने लंबित वाद जल्द निपटाने के निर्देश

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में  चकबंदी कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी

Aug 3, 2026 - 18:51
22 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा की, 5 वर्ष पुराने लंबित वाद जल्द निपटाने के निर्देश

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में  चकबंदी कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे चकबंदी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान किसानों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चकबंदी अभिलेखों का नियमित सत्यापन किया जाए तथा सभी कार्य शासन की मंशा एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपादित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में विशेष सावधानी बरती जाए तथा सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने चकबंदी कार्यों की वर्तमान स्थिति, लंबित 5 साल पुराने वादों को निस्तारण करने निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नियमित रूप से समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि चकबंदी प्रक्रिया समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण हो सके। इस अवसर पर एस0ओ0सी, जॉइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, सी ओ चकबंदी शकील अहमद, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow