Hardoi News: नाला निर्माण में गलत रिपोर्ट देने पर डीएम ने उप जिलाधिकारी संडीला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।   

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई निकायों की कार्ययोजना के सम्बन्ध में बैठक....

Nov 28, 2024 - 19:30
90 Views
Hardoi News: नाला निर्माण में गलत रिपोर्ट देने पर डीएम ने उप जिलाधिकारी संडीला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।   

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नगर निकायों की कार्य योजना की स्वीकृति के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निकायों में व्यवस्थाओ को उच्चीकृत किया जाये। सफाई व प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये। पार्काे का बेहतर रख रखाव किया जाये। टेंडर में वित्तीय नियमों का पालन किया जाये। वित्तीय अनियमितता के मामले में जवाबदेही तय की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि निकायों में पेयजल की व्यवस्था को निर्बाध रखा जाये। सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाये। बिलग्राम नगर पालिका में चिन्हित जल भराव स्थल पर आवश्यकतानुसार मिट्टी भरायी का कार्य कराया जाये। उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश दिए कि मुख्य मार्गाे पर इंटरलॉकिंग न करायी जाये। इंटरलॉकिंग गलियों में ही लगवाई जाये। कार्य योजना के सम्बन्ध में सभासदों को भी बताया जाये।

Also Read- Hardoi News: भाजपा नगर अध्यक्ष रमन नितीश जायसवाल के नेतृत्व में सण्डीला में 9 शक्ति केन्द्रो पर बूथ अध्यक्षों का चुनाव हुआ सम्पन्न।

उन्होंने नगरपालिका संडीला में एक नाला निर्माण के सम्बन्ध में गलत रिपोर्ट के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी संडीला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाला बनाते समय तकनीकी सिद्धांतों का ध्यान रखा जाये ताकि पानी के बहाव में कोई रूकावट न आये। शहर के बाहर नालों की चौड़ाई शहर के अंदर के नालों से अधिक रखी जाये। नगर क्षेत्र के प्रत्येक घर तक नल से जल पहुँचाया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, सभी चेयरमैन, अधिशाषी अधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow