Hardoi Crime News: हरदोई में नाली के पानी पर खूनी खेल! लाठी-डंडों के हमले में BDC सदस्य के 18 वर्षीय बेटे की मौत, चार पर FIR
थाना क्षेत्र के बेहटा रमपुरा गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल
बताया गया कि धीरेन्द्र APS सांडी डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी मौत से परिजनों के साथ ही गांव में भी शोक का माहौल है। मृतक के पिता रामलखन की तहरीर पर पुलिस ने सीबू, रामकिशोर, रेखा और जीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियातन चार थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
What's Your Reaction?







