Political News: सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के सांसद बर्क, बोले- मजहबी आजादी पर हमला, पुलिस-प्रशासन खुद को समझने लगा न्यायपालिका

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन पर तीखा

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 15:16
6 Views
Political News: सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के सांसद बर्क, बोले- मजहबी आजादी पर हमला, पुलिस-प्रशासन खुद को समझने लगा न्यायपालिका
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। सांसद ने मस्जिद, मदरसों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।

जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई संविधान और मजहबी आजादी के खिलाफ है। उनका आरोप है कि विवादित मामलों में पुलिस-प्रशासन जल्दबाजी में कार्रवाई कर रहा है और ऐसा लगता है कि प्रशासन खुद को न्यायपालिका समझने लगा है। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद में अंतिम फैसला आने तक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। सांसद ने सहारनपुर मामले में मस्जिद के पास कुएं के जिक्र पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कुआं किसी धर्म का प्रतीक नहीं है, पुराने समय में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए कुएं होते थे और जरूरत खत्म होने पर उन्हें बंद कर दिया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मुद्दों को केवल एक समुदाय को निशाना बनाने और दूसरे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उठाया जा रहा है। बर्क ने कहा कि मामले में लोग न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और उम्मीद जताई कि यदि कार्रवाई गलत पाई गई तो संबंधित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, सपा के डेलिगेशन को सहारनपुर जाने से रोके जाने पर सांसद ने इसे गलत और हठधर्मिता बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर डेलिगेशन लोगों से बातचीत और पूरे मामले की जानकारी लेने जा रहा था। सांसद के मुताबिक, जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने से रोकना उचित नहीं है।

Also Read- UP Politics: पत्रकारों के सवालों पर गाली-गलौच व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow