Hardoi: नगर निकायों में विकास कार्यों को लेकर डीएम सख्त, ई-रिक्शा स्टैंड, वेंडिंग जोन व नाला सफाई पर जोर।

नगर पालिका/पंचायत मे होने वाले विकास कार्यो के क्रियान्वयन के सम्बन्ध मे स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत

May 27, 2026 - 17:34
26 Views
Hardoi: नगर निकायों में विकास कार्यों को लेकर डीएम सख्त, ई-रिक्शा स्टैंड, वेंडिंग जोन व नाला सफाई पर जोर।
नगर निकायों में विकास कार्यों को लेकर डीएम सख्त, ई-रिक्शा स्टैंड, वेंडिंग जोन व नाला सफाई पर जोर।

हरदोई: नगर पालिका/पंचायत मे होने वाले विकास कार्यो के क्रियान्वयन के सम्बन्ध मे स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकरी अनुनय झा ने उपस्थित सभी निगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपनी नगर निकायों में होने वाले कार्यो को शासन के गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित समय सीमा मे गुणवत्ता परक करायें।

उन्होने कहा कि सभी नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमण एवं भीड़-भाड़ के नियंत्रण हेतु समस्त ईओ ई-रिक्शा स्टैण्ड एवं चार्जिंग पाइंट स्थापित कराये साथ ही मुख्य-मुख्य बाजारों में वैडिंग जोन बनवायें तथा खराब सड़को की मरम्मत प्राथमिकता पर करायें और पालिका की आय बढ़ाने के लिए दुकानों एवं बारात घर का निर्माण करायें एवं नगरीय निकायों को स्वच्छ रखें आगामी बरसात के दृष्टिगत नालों की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाये।

पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करायें। बैठक में हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव, संस्कृति द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा जेई आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निरंजन सिंह देव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं व गणमान्य नागरिकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow