Lucknow: समता मूलक समाज के प्रेरक थे डॉ. भीमराव अंबेडकर: मंत्री ए के शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान दुबारी, परसिया, महुआ सहित अन्य गांवों में अंबेडकर

Apr 15, 2026 - 19:57
 0  15
Lucknow: समता मूलक समाज के प्रेरक थे डॉ. भीमराव अंबेडकर: मंत्री ए के शर्मा
समता मूलक समाज के प्रेरक थे डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • अंबेडकर जयंती के जिला गांव गांव पहुंचकर मंत्री एके शर्मा ने किया जनसंवाद। 
  • सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ विकास की धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान दुबारी, परसिया, महुआ सहित अन्य गांवों में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए जनसंवाद स्थापित किया।इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं, बल्कि समता, न्याय और सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक एवं प्रेरणास्रोत थे। उनके विचारों ने समाज के कमजोर वर्गों को नई दिशा और अधिकार दिलाने का कार्य किया।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने आगे विस्तार से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गांवों और शहरों में समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण, विद्युत आपूर्ति की दिशा में निरंतर सुधार, हर घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा तथा स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर  जनप्रतिनिधीकरण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

Also Read- Lucknow: पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर होगा दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।