Mau News: डॉ मनीष राय की अनोखी पहल- मरीज़ो के साथ केक काट कर मनाया जन्मदिन, कराया 100 मरीजों निःशुल्क ऑपरेशन। 

काश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर मनीष कुमार राय के जन्मदिन के अवसर पर रघौली घोसी में नि:शुल्क मेगा...

By INA News Desk
Jan 7, 2025 - 12:29
116 Views
Mau News: डॉ मनीष राय की अनोखी पहल- मरीज़ो के साथ केक काट कर मनाया जन्मदिन, कराया 100 मरीजों निःशुल्क ऑपरेशन। 

मऊ। प्रकाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर मनीष कुमार राय के जन्मदिन के अवसर पर रघौली घोसी में नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 470 लोगों की बीपी, शुगर, सांस और नेत्र की जांच की गई और दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा, 100 मरीजों को निशुल्क नेत्र ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया।

इस अवसर पर विधवा, विकलांग और वृद्ध मरीजों को कम्बल वितरित किए गए। बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, कोपागंज में टीवी रोगियों के लिए पौष्टिक आहार वितरित किए गए और 30 लोगों को नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन किया गया।

इंदू इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज में विकलांग और विधवा लोगों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में डॉ मनीष राय ने मरीजों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

Also Read- पत्रकार मुकेश हत्याकांड: सिर में 15 फ्रैक्चर, हार्ट फटा और गर्दन व 5 पसलियां टूटी, पढ़िए रूह कपां देने वाली हत्या की हकीकत

डॉ मनीष राय ने कहा, "जन्मदिन मनाने का मेरा उद्देश्य यही है कि इसमें जरूरतमंद लोगों की सहायता हो सके और ऐसे जन्मदिन मनाकर मन को संतुष्टि मिलती है। मैं अपने जन्मदिन को एक अनोखे तरीके से मनाना चाहता था, जिससे समाज के जरूरतमंद लोगों को लाभ हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow