Hardoi News: एक ही रात दो घरों में चोरी से लोग दहशत में। 

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवादा लोचन में एक ही रात चोरों ने दो घरों को खंगाल लिया। ठंड से कमरे में ताला मारकर सभी लोग दूसरे घरों में सो .....

Jan 7, 2025 - 11:58
58 Views
Hardoi News: एक ही रात दो घरों में चोरी से लोग दहशत में। 

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवादा लोचन में एक ही रात चोरों ने दो घरों को खंगाल लिया। ठंड से कमरे में ताला मारकर सभी लोग दूसरे घरों में सो रहे थे। इस बीच ताला तोड़कर चोर कमरे में घुस गए। कमरे में रखी आलमारी व बक्से का लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। सुबह नींद खुली तो घर में चोरी होने की जानकारी मिली। बेनीगंज पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। नेवादा लोचन निवासी चोटक्की पत्नी राम विलास मौर्य ने बताया कि रविवार की रात परिजन भोजन करने के बाद सामने दूसरे मकान में सो रहे थे। जहां कमरे का दरवाजा खोलकर चोर अंदर दाखिल हो गए। 

कमरे में रखी आलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखे जेवर चुरा लिये और अन्य कीमती सामान भी उठा ले गए। सोमवार भोर में जब नींद खुली तो दरवाजा खुला देखा। अंदर गई तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोटक्की के अनुसार चोर सोने की माला, मांग बिंदिया, दो कान का झुमका, बेटियों की पायल सहित कपड़े व कंबल, बारात का बटुआ, परात सहित सात बर्तन चोर उठा ले गए। इसी रात में चोरों ने गांव के प्रेम शंकर रैदास के मकान में भी चोरी की, जहां से 50 किलो सरिया के टुकड़े सहित 35 किलो सिंचाई की जीन पाइप उठा ले गए।

Also Read- हरदोई: CID देखकर रच डाली खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने पर्दाफाश कर जेल भेजा

प्रेम शंकर के घर पर कोई नहीं था और मकान खाली था, परिवारीजन बगल के मकान में सोए थे। सुबह प्रेम शंकर की पत्नी प्रेमा देवी कूड़ा डालने पहुंची तो दरवाजा खुला मिला और टाले टूटे मिले और सामान गायब था। सूचना पर मौके पर डायल 112 के साथ ही कोतवाली की पुलिस पहुंच गई, जिसने छानबीन शुरू कर दिया है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow