हरदोई: CID देखकर रच डाली खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने पर्दाफाश कर जेल भेजा

एसपी ने जब युवक से डेथ की स्पेलिंग लिखवाई तो फर्जी अपहरण का राजफाश हो गया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। दरअसल, एक युवक द्वारा उसके भाई के अपहरण की सूचना मिलते ही हरदोई पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों को एक्टिव किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्क...

Jan 6, 2025 - 23:31
Jan 6, 2025 - 23:44
 0  217
हरदोई: CID देखकर रच डाली खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने पर्दाफाश कर जेल भेजा
एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.

गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची। रुपयों के लिए भाई के मोबाइल पर संदेश भेजा था। मोबाइल संदेश में लिखा था कि पुलिस को जानकारी देने में पर डेथ (हत्या) कर देने की धमकी दी थी। जिले के इस शख्स ने पैसों के लिए अपने ही परिवार को परेशानी में डाल दिया। उधर एसपी नीरज कुमार जादौन ने आला अधिकारियों के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की और कई टीमें गठित कीं। खुलासे के बाद मालूम हुआ कि शख्स ने खुद की किडनैपिंग का प्लान बना लिया और परिजनों को वीडियो और फिरौती के लिए मैसेज भी करवा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने अपहृत युवक को रूपापुर के पास से तलाश कर लिया। 

एसपी ने जब युवक से डेथ की स्पेलिंग लिखवाई तो फर्जी अपहरण का राजफाश हो गया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। दरअसल, एक युवक द्वारा उसके भाई के अपहरण की सूचना मिलते ही हरदोई पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों को एक्टिव किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अपहरण हुए व्यक्ति को सुरक्षित बरामद किया लेकिन जब उस बरामद व्यक्ति से पूछताछ की गई तो पुलिस हैरान रह गई क्योंकि उसने ही अपने फर्जी अपहरण की साजिश रची थी।

Also Read: हरदोई: 33वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता- हे.का. समरजीत ने बाधा दौड़, ट्रिपल जंप व गोला फेंक पाया अब्बल स्थान, एसपी ने सराहा

एसपी नीरज कुमार जौदान ने सोमवार को बताया कि कोतवाली पिहानी के बंदरहा निवासी संजय कुमार ने रविवार रात अपने भाई के अपहरण की सूचना दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई संदीप थाना पाली क्षेत्र के मिर्जापुर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम एक माह से करते थे। भाई संदीप का किसी ने अपहरण कर लिया है और एक नंबर दिया है जिस पर रुपये भेजने के लिए कहा गया है। अपहर्ताओं ने वीडियो भी भेजा है जिसमें उसका भाई संदीप रस्सी से बंधा हुआ दिखाया गया है।

Also Read: पटना: मिथिला के दो ‘लिविंग लेजेंड’ एक ही पृष्ठ पर, दोनों महापुरुषों ने अपने-अपने अनुभवों और विचारों का आदान-प्रदान

रुपये न भेजने पर हत्या कर देने की धमकी दी गई है। बताया कि अपहरण की सूचना पर संदीप की बरामदगी के लिए पाली और सवाजयपुर पुलिस की टीमों को लगाया गया। टीम में शामिल थाना पाली के उप निरीक्षक आशीष, सवायजपुर के उप निरीक्षक शिवशंकर मिश्रा, सिपाही सौरभ और मुनेंद्र सिंह ने संदीप को रूपापुर से तलाश है। बताया कि पूछताछ में संदीप ने बताया कि 30 दिसंबर को शाहाबाद-आंझी मार्ग पर बाइक से जाते समय एक बुजुर्ग को टक्कर लग गई थी। बुजुर्ग के उपचार के लिए रुपये की व्यवस्था के लिए उसने अपने अपहरण की फर्जी कहानी रची थी। आरोपी बने संदीप ने बताया कि उसे बुजुर्ग को इलाज के लिए पैसा देना था। उसके पास इतना पैसा नहीं था।

वह मोबाइल पर अक्सर सीआईडी देखा करता है इस सीरियल को देखकर उसके दिमाग में अपने ही अपहरण का झूठा नाटक करने का ख्याल आया था। हरदोई पुलिस के नीरज कुमार ने बताया कि उनका कुछ दिन पहले बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था, उस व्यक्ति द्वारा लगातार इलाज के लिए पैसे की मांग की जा रही थी। इसलिए पैसे का जुगाड़ करने के लिए आरोपी ने खुद के ही अपहरण की साजिश रची।

एसपी ने अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई भ्रामक सूचना न दें, कल बहुत कोहरा था, सूचना मिलने के बाद कोहरे में ही पुलिस गहनता से सर्च ऑपरेशन चलाया। उधर संजय कुमार भी कोहरे में ही पिहानी से आये, रास्ते में कोई भी दुर्घटना हो सकती थी। भ्रामक सूचनाएँ देने से घटनाएं भी हो सकती है और पुलिस भी कार्रवाई कर सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow