Viral News: सेलिब्रेशन के दौरान दादी ने किया कुछ ऐसा, इधर से उधर भागने लगे परिवार के लोग, देखें विडियो।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक सेलिब्रेशन का कार्यक्रम किया....

Apr 2, 2025 - 20:14
46 Views
Viral News: सेलिब्रेशन के दौरान दादी ने किया कुछ ऐसा, इधर से उधर भागने लगे परिवार के लोग, देखें विडियो।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सेलिब्रेशन के द्वारा दादी कुछ ऐसा करती है जिसके बाद परिवार के लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। वही इस वीडियो को मोबाइल में रिकॉर्ड किया जाता है और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी करते हैं।

  • सेलिब्रेशन में दादी ने लगा दिए चार चांद

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है जहां रोजाना हजारों लाखों की संख्या में वीडियो को अपलोड किया जाता है और उस वीडियो के जरिए लोग मनोरंजन करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोजाना ऐसे वीडियो मिलते हैं जो अगर हंसना नहीं चाहता उसको भी हंसना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक सेलिब्रेशन का कार्यक्रम किया जाता है। शाहिद सेलिब्रेशन दादी का किया जा रहा होता है।क्योंकि उनके सिर पर टोपी भी नजर आ रही है। सामने टेबल पर एक केक रखा हुआ है और दादी के हाथ में फ्लेयर गन भी है। दादी को फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने नहीं आता होगा और इसका असर वीडियो में आगे देखने को मिला। दादी सामने की तरफ रखते हुए ही फ्लेयर गन को चालू कर देती हैं। उसे देख लोग बचने लगते हैं और वहीं दादी भी इधर से उधर घूमने लगती हैं। लोग भी डरते हुए खुद को बचाने के लिए नीचे झुकते नजर आते हैं। दादी ने कुछ ही देर में ऐसा कर लोगों के अंदर डर का माहौल पैदा कर दिया।

Also Read- Viral News: सड़क पर दौड़ रहा था रिक्शा सवारी कर रहे थे लोग, तभी मोड पर हुआ कुछ ऐसा, मच गई खलबली।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @tanu_sthetic नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'दादी बोल रही होंगी कि अब मेरा कमबैक होगा।' वही इस वीडियो को अभी तक 82000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वही इस वीडियो पर 1066 लोगों ने लाइक किए हैं। जबकि कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा अरे भाई दादी का कमबैक ऐसे होगा। दूसरे यूजर ने लिखा सबका कमबैक करवा देती दादी तो। तीसरे यूजर ने लिखा दादी ने सबके मजे ले लिए। चौथे यूजर ने लिखा कमबैक होना अब तय है। पांचवे यूजर ने लिखा दादी अगरबत्ती नहीं है। छठवें ने लिखा दादी ने सेलिब्रेशन में चार चांद लगा दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow