ED की बड़ी कार्रवाई: 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 2.5 करोड़ बरामद किये

तत्कालीन प्रमोटर/निदेशक संजय ढींगरा, सिद्धांत गुप्ता और उनसे संबंधित अन्य फर्जी कंपनियों से संबंधित 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान, ईडी की टीम को 1.3 करोड़ रुपये की नकदी और विभिन्न आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए। साथ ही लगभग 2.5 करोड़ रुपये के निवेश मूल्य वाले...

By INA News Desk
Dec 2, 2024 - 00:11
69 Views
ED की बड़ी कार्रवाई: 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 2.5 करोड़ बरामद किये
By INA News New Delhi.
प्रवर्तन निदेशालय ने बीते दो दिन पहले दिल्ली और एनसीआर में तत्कालीन क्वालिटी लिमिटेड और तत्कालीन प्रमोटर/निदेशक संजय ढींगरा, सिद्धांत गुप्ता और उनसे संबंधित अन्य फर्जी कंपनियों से संबंधित 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान, ईडी की टीम को 1.3 करोड़ रुपये की नकदी और विभिन्न आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए। साथ ही लगभग 2.5 करोड़ रुपये के निवेश मूल्य वाले डीमैट खातों को जब्त कर लिया गया है। ईडी की टीम ने संजय ढींगरा, सिद्धांत गुप्ता और उनसे जुड़ी फर्जी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है।
जांच के दौरान विभिन्न दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितताओं की जांच के तहत की गई है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी जारी है और आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। जल्द ही इस मामले में और अधिक जानकारी सामने आ सकती है। 

यह भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान: कम से कम तीन बच्चे पैदा करें... देखिये पूरी रिपोर्ट

ईडी की तरफ से शुक्रवार सुबह बयान जारी कर बताया गया कि 27 नवंबर को ईडी ने erstwhile क्वालिटी लिमिटेड कंपनी के तत्कालीन प्रमोटर/ निदेशक और उनसे संबंधित अन्य फर्जी कंपनियों से संबंधित 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान 1.3 करोड़ रुपए की नकदी और विभिन्न आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।

साथ ही, लगभग 2.5 करोड़ रुपए के निवेश मूल्य वाले डीमैट खाते आदि को फ्रीज कर दिया गया। जांच के दौरान विभिन्न दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितताओं की जांच के तहत की गई है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी जारी है और आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। जल्द ही इस मामले में और अधिक जानकारी सामने आ सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow