Hardoi News: संविधान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन। 

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पचकोहरा स्थित दुर्गा प्रसाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज में संविधान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, गोष्ठी एवं पदयात्रा....

By INA News Desk
Nov 26, 2024 - 17:51
54 Views
Hardoi News: संविधान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पचकोहरा स्थित दुर्गा प्रसाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज में संविधान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, गोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने युवाओं को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया और मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के विषय में बताया। 

प्रबंधक राजू दीक्षित ने युवाओं से संविधान को पढ़ने के लिए प्रेरित किया ।जिला कार्यालय मंत्री , भाजपा युवा मोर्चा , वैभव श्रीवास्तव ने कविता के माध्यम से संविधान का महत्व बताया ।  निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक यादव , सुजाता प्रजापति,अवनिका ठाकुर को क्रमशः प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Also Read- Hardoi News: कार्य पालिका, विधायिका और न्यायपालिका को उनका कर्तव्य बोध संविधान ही कराता है- अजीत सिंह बब्बन

विजेताओं को प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया । तत्पश्चात संविधान विषयक नारों की गूंज के साथ एक पदयात्रा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मृदुल अवस्थी ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement