Hardoi News: सभी को वृक्ष लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे- अम्बरीष
ब्रांड एम्बेसडर अम्बरीष कुमार सक्सेना ने पर्यावरण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षो के द्वारा हमें जीवन मिलता है इसे...
हरदोई। नगर पालिका परिषद, शाहाबाद के प्रंगण में विश्व पर्यावरण के दिवस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा स्वच्छता शपथ स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर अम्बरीष कुमार सक्सेना एवं अशरफ अली खां द्वारा दिलाई गई। उपस्थित कर्मचारियों को सफाई निरीक्षक दीपक कुमार द्वारा स्वच्छता बैग उपलब्ध कराये गए।
स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर अम्बरीष कुमार सक्सेना ने पर्यावरण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षो के द्वारा हमें जीवन मिलता है इसे नष्ट नहीं करना चाहिए वृक्ष नहीं तो जीवन नहीं क्योंकि वृक्षो से हमें ऑक्सीजन मिलता है इसलिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे और समाज के लोग किसी व्याधि से रहित होकर जीवन जी सके। श्री सक्सेना ने बताया कि 2025 का विश्व पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित है।दशकों से प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में फैल चुका है, यह हमारे पीने के पानी, हमारे खाने से हमारे शरीर में समा रहा है।
जबकि प्लास्टिक प्रदूषण एक बड़ी चिंता का विषय है, यह आज की पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष बीट प्लास्टिक पोलुशन के साथ जुड़कर दुनिया भर के समुदायों को समाधान लागू करने और उनकी वकालत करने के लिए प्रेरित करेगा। विश्व पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभावों पर बढ़ते वैज्ञानिक प्रमाणों पर प्रकाश डालेगा और प्लास्टिक के उपयोग को अस्वीकार करने, कम करने, पुनः उपयोग करने, पुनर्चक्रण करने और पुनर्विचार करने के लिए गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने कहा कि पर्यावरण को अगर संतुलित रखना है तो हमें वृक्ष लगाने होंगे और उनकी देखभाल करके उन्हें बड़ा करना होगा ताकि वह पर्याप्त ऑक्सीजन दे सके जिससे हम सभी निरोगी जीवन मिल सके। वृक्ष धरा के भूषण है करते दूर प्रदूषण हैं। इस अवसर नगर पालिका के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें विविध प्रकार के अमरूद, बेल, सागौन आदि के वृक्ष को लगाया गया।
Also Read- Hardoi News: किसानों को सरकार की योजनाओं व नयी तकनीकी की दी गयी जानकारी।
इस अवसर परअधिशाषी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दीपक कुमार, लेखाकार असद खां, जे ई विजय कृष्ण यादव, हाशिम बाबू, अभिषेक सिंह, वहीद खां, फजील् खां, नेहाल, अंसार सहित अनेक पालिका कर्मी मौजूद रहे। प्रातःकाल मुख्य बाजार के घंटाघर क्षेत्र में स्वच्छता रैली भी निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
What's Your Reaction?











