Hardoi News: किसानों को सरकार की योजनाओं व नयी तकनीकी की दी गयी जानकारी। 

उप निदेशक कृषि ने बताया है कि भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी हरदोई के निर्देशों के कम में कृषको को विकसित कृषि...

Jun 5, 2025 - 17:13
55 Views
Hardoi News: किसानों को सरकार की योजनाओं व नयी तकनीकी की दी गयी जानकारी। 

हरदोई। उप निदेशक कृषि ने बताया है कि भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी हरदोई के निर्देशों के कम में कृषको को विकसित कृषि सकंल्प अभियान-2025 का आयोजन 29 मई 25 से 12 जून 25 तक जनपद की कुल 135 ग्राम पंचायतो में किया जा रहा है। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको एंव कृषि के सहयोगी विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों द्वारा कृषको को नयी तकनीकी जानकारी व उपरोक्त कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रयोगशाला से खेत तक (Lab to Land) है। आज विकास खण्ड भरखनी के ग्राम पाण्डेपुर में मा० विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह, रानू जी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

जिसमें उनके द्वारा कृषको के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल काप सर्वे, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा आदि योजनाओ की जानकारी दी गई। उनके द्वारा कृषको बताया कि खेती में नवाचार का प्रयोग कर कृषि लागत कम कर अपनी आय में बढोत्तरी कर सकते है। इसी के साथ उनके द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल काप सर्वे, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा आदि के वारे में जानकारी दी गई। किसानों को उड़द, मूंग, ज्वार बाजरा, तिल के निशुल्क मिनी किट वितरण किए गए।

उपरोक्त कार्यक्रम में, उप कृषि निदेशक सतीश कुमार, कषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी भरखनी अशोक द्विवेदी, रवि किरण वैज्ञानिक के साथ ही ग्राम प्रधान व प्रगतिशील कृषको के द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इसी के साथ जनपद के विकास खण्ड बेहन्दर के ग्राम कासिमपुर, व सरेहरी में के0वी0के0 की टीम 1 वैज्ञानिक डा० त्रिलोकी नाथ व डा० त्रिलोक सिंह, विकास खण्ड भरावन के ग्राम अतरौली, आलमपुर व लधौरा में के०वी० के० की टीम-2 वैज्ञानिक डा० अंजली साहू व डा० मोहित सिंह, विकास खण्ड-हरियावां के ग्राम अटवा, पिपरी व बिजगवां में के०वी०के० की टीम 3 वैज्ञानिक डा० डी०वी० सिंह, व डा० प्रिया वशिष्ठ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Also Read- Hardoi News: जागरूकता शिविर- दूषित हवा वायु से स्वास्थ्य को खतरा, इसलिए वृक्ष अवश्य लगाये- दामोदर प्रकाश बाजपेई

कार्यकम के नोडल CSSRI  के प्रमुख वैज्ञानिक डा० संजय अरोरा, डा० चन्द्रशेखर सिंह एवं डा० अर्जुन सिंह द्वारा नोडल वैज्ञानिक के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त कार्यक्रमों में कुल 1713 पुरूष कृषको एवं 607 महिला कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यकम में पशुपालन, उद्यानीकरण गन्ना, मत्स्य पालन, डीएसआर विधि से धान की बुवाई आदि से सम्बधित उपयोगी जानकरी सम्बधित विभाग के उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियो द्वारा दी गई। इसी के साथ गन्ना खेती सहफसली उर्द व मूंग व अन्य फसलो से अतिरिक्त आय प्राप्त करने पर जोर दिया गया साथ ही जैविक उर्वरको का अधिक प्रयोग व नैनो यूरिया का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow