Hardoi: मित्रता की मिसाल- कांस्टेबल अभय सिंह ने किया रक्तदान। 

सच्ची मित्रता वही होती है जो कठिन समय में साथ निभाए, और इसका जीता-जागता उदाहरण कांस्टेबल अभय सिंह (डायल 112, संडीला) ने

Apr 4, 2026 - 19:54
196 Views
Hardoi: मित्रता की मिसाल- कांस्टेबल अभय सिंह ने किया रक्तदान। 
मित्रता की मिसाल- कांस्टेबल अभय सिंह ने किया रक्तदान। 

संडीला (हरदोई)। सच्ची मित्रता वही होती है जो कठिन समय में साथ निभाए, और इसका जीता-जागता उदाहरण कांस्टेबल अभय सिंह (डायल 112, संडीला) ने पेश किया। जब मुकेश सिंह की माता जी की तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी, तब अभय सिंह बिना किसी हिचकिचाहट के आर.बी. हॉस्पिटल पहुंचकर रक्तदान किया और मानवता व दोस्ती की मिसाल कायम की।

आज के समय में जहां लोग अक्सर अपने काम में व्यस्त रहते हैं, वहीं डायल 112 सेवा में तैनात कांस्टेबल अभय सिंह ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचकर मदद की। उनके इस सराहनीय कार्य से न सिर्फ मुकेश सिंह की माता जी को नया जीवन मिला, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया कि मानवता आज भी जिंदा है। परिवार के सभी सदस्यों ने अभय सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

Also Read- Hardoi : कछौना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने वाले युवक को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow