Sitapur: चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार। 

इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर थाना  पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे

Apr 4, 2026 - 21:41
37 Views
Sitapur: चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार। 
चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर: इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर थाना  पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में इद्दू उर्फ पप्पू पुत्र याकूब निवासी ग्राम नेपालापुर थाना कोतवाली देहात, जनपद सीतापुर यासिर पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मोहल्ला ठठेरी टोला थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर शामिल हैं। दोनों को ढोलई कला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से बजाज प्लेटिना (बिना नम्बर प्लेट) UP34BA4453 टीवीएस सेंट्रा (बिना नम्बर प्लेट) UP31H6876 बरामद की गई हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे और उन्हें बेचकर प्राप्त धन से अपना जीवनयापन करते थे।

उन्होंने स्वीकार किया कि बजाज प्लेटिना बाइक को लगभग एक सप्ताह पूर्व थाना मानपुर क्षेत्र के सरैया बाजार से चोरी किया गया था, जबकि टीवीएस सेंट्रा को करीब 15–20 दिन पहले कस्बा लहरपुर के मोहल्ला बेहटी से चोरी किया गया था। पकड़े जाने के डर से दोनों मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट हटा दी गई थी। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना मानपुर पर मुकदमा 52/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना लहरपुर पर मुक़दमा 105/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर थाना इमलिया सुल्तानपुर में मुकदमा 89/2026 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Also Read- मयूरभंज में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, मछली पकड़ने के दौरान गले में फंसी जिंदा मछली, दम घुटने से युवक की मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow