Sitapur: सातों तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 83 में से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

सीतापुर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को सभी सातों तहसीलों में सम्पूर्ण

Apr 4, 2026 - 21:47
33 Views
Sitapur: सातों तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 83 में से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।
सातों तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 83 में से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को सभी सातों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लहरपुर में यह आयोजन जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय से लाभ मिल सके। 

उन्होंने आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, तहसीलदार लहरपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील लहरपुर में कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। 

तहसीलों में भी प्राप्त शिकायतों का आंशिक निस्तारण किया गया, जिसमें 
तहसील सदर: 47 में से 6
तहसील बिसवां: 35 में से 6
तहसील सिधौली: 44 में से 7
तहसील महमूदाबाद: 51 में से 6
तहसील महोली: 20 में से 2
तहसील मिश्रिख: 37 में से 4 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों कोहस्तांतरित करते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow