Sitapur: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप।

सीतापुर थाना क्षेत्र के फतेह पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़

Apr 4, 2026 - 21:51
32 Views
Sitapur: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप।
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सदरपुर सीतापुर थाना क्षेत्र के फतेह पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान रमेश के पुत्र संतोष उर्फ टम्पू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष का शव गांव के दक्षिण दिशा में स्थित कुट्टी के पास एक जामुन के पेड़ से उसकी ही शर्ट के सहारे लटका हुआ पाया गया। सुबह ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने आत्महत्या की या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Also Read- मयूरभंज में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, मछली पकड़ने के दौरान गले में फंसी जिंदा मछली, दम घुटने से युवक की मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow