Sitapur: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान लहरपुर का प्रथम सत्र आयोजित।

सीतापुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत लहरपुर मंडल में प्रथम

Apr 4, 2026 - 22:01
26 Views
Sitapur: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान लहरपुर का प्रथम सत्र आयोजित।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान लहरपुर का प्रथम सत्र आयोजित।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

लहरपुर सीतापुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत लहरपुर मंडल में प्रथम सत्र का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत लगातार मंडल स्तर परकार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विमल सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण महा अभियान से संबंधित दिशा-निर्देशों एवं नियमों की विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है, ऐसे में इस महा अभियान के माध्यम से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त और प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को पार्टी के दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होनी चाहिए और अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए, तभी पार्टी अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए, जबकि प्रांतीय परिषद सदस्य वीरेंद्र पुरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राजेश्वर रस्तोगी, धर्मेंद्र पांडे, मनोज गुप्ता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मंडल के अपेक्षित सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read- UCC पर अबू आज़मी का कड़ा प्रहार: कहा- 'धर्म एक स्वतंत्र संविधान है, इसमें दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow