Sitapur: सीतापुर बार एसोसिएशन चुनाव: 210 अप्रवासी अधिवक्ताओं की सूची जारी, मतदान से बाहर।

सीतापुर बार एसोसिएशन के चुनाव नजदीक आते ही कचहरी परिसर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बार एसोसिएशन द्वारा एक

Apr 4, 2026 - 22:12
32 Views
Sitapur: सीतापुर बार एसोसिएशन चुनाव: 210 अप्रवासी अधिवक्ताओं की सूची जारी, मतदान से बाहर।
सीतापुर बार एसोसिएशन चुनाव: 210 अप्रवासी अधिवक्ताओं की सूची जारी, मतदान से बाहर।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर बार एसोसिएशन के चुनाव नजदीक आते ही कचहरी परिसर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बार एसोसिएशन द्वारा एक बड़ा निर्णय लेते हुए 210 अप्रवासी अधिवक्ताओं की सूची जारी की गई है, जिन्हें चुनावी प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और चुनावी समीकरणों को लेकर नई अटकलें लगाई जा रही हैं।

बार एसोसिएशन के सचिव दिनेश त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सूची में शामिल वे अधिवक्ता हैं जो यहां नियमित रूप से प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ अधिवक्ता अन्य बार एसोसिएशनों में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में नियमों के अनुसार उन्हें यहां मतदान का अधिकार नहीं दिया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह से एसोसिएशन के नियमों के तहत लिया गया है। जो अधिवक्ता स्थानीय स्तर पर सक्रिय नहीं हैं या अन्य स्थानों पर पद संभाल रहे हैं, वे आगामी चुनाव में मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। गौरतलब है कि सीतापुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसके तहत 23 अप्रैल को मतदान प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस निर्णय के बाद चुनावी गणित में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Also Read- राज्यसभा के सफर में भी अभेद्य रहेगा सुरक्षा घेरा: नीतीश कुमार को मिलती रहेगी 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow