सम्भल पालिका बजट बैठक में हाउस टैक्स पर घमासान, सभासद ने ब्याज माफी और गरीबों को राहत की उठाई मांग।

सम्भल की कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पालिका में शनिवार को चेयरपर्सन आसिया मुशीर की अध्यक्षता में बजट सत्र की बैठक आयोजित हुई, जिसमें

Apr 4, 2026 - 19:49
49 Views
सम्भल पालिका बजट बैठक में हाउस टैक्स पर घमासान, सभासद ने ब्याज माफी और गरीबों को राहत की उठाई मांग।
सम्भल पालिका बजट बैठक में हाउस टैक्स पर घमासान, सभासद ने ब्याज माफी और गरीबों को राहत की उठाई मांग।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल की कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पालिका में शनिवार को चेयरपर्सन आसिया मुशीर की अध्यक्षता में बजट सत्र की बैठक आयोजित हुई, जिसमें हाउस टैक्स और शहर के विकास कार्यों को लेकर जमकर चर्चा हुई। बैठक के बाद माहौल तब गरमा गया जब वार्ड-10 के सभासद मोहम्मद शौकीन ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

  • हाउस टैक्स पर टकराव

सभासद मोहम्मद शौकीन ने कहा कि बोर्ड ने कभी भी हाउस टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव पास नहीं किया, लेकिन शासन ने पूरे उत्तर प्रदेश के लिए नई दरें तय कर दी हैं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 2012 से 2025 तक का ब्याज माफ किया जाए। गरीब जनता पर टैक्स का बोझ कम किया जाए। नई दरों को लेकर अगले बोर्ड में विरोध और बहिष्कार किया जाएगा।

  • सभासदों की अनदेखी का आरोप

शौकीन ने अधिकारियों और चेयरपर्सन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सभासदों से राय लिए काम किए जाते हैं। बाद में सिर्फ औपचारिकता के लिए बोर्ड में लाया जाता है। सभासदों के सम्मान और भागीदारी को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के चुने प्रतिनिधियों की आवाज दबाई जा रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

  • महिलाओं के सम्मान का मुद्दा भी उठा

सभासद ने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं की शिकायतें सामने आई हैं, जिन्हें बोर्ड में उठाया गया और उम्मीद जताई कि चेयरपर्सन इस पर अमल करेंगी।

  • मीडिया को भी दी नसीहत

मोहम्मद शौकीन ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि पालिका में अगर कोई गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा हो रहा है तो उसे उजागर करें। खबरों को दबाने के बजाय सच्चाई सामने लाएं।

  • EO का बयान – सभी प्रस्ताव बहुमत से पास

वहीं अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी ने बताया कि एजेंडे में शामिल सभी प्रस्तावों को सभासदों ने बहुमत से मंजूरी दी कुछ सुझाव भी दिए गए, जिन्हें शासन स्तर पर भेजा जाएगा। शहर के विकास कार्यों को लेकर सभी ने सहमति जताई।

  • यूनानी अस्पताल प्रस्ताव पर भी चर्चा

बैठक में यूनानी अस्पताल को लेकर दो प्रस्तावों पर चर्चा हुई कि एक प्रस्ताव 2020 से लंबित था दूसरा प्रस्ताव एक पलायन कर चुके व्यक्ति से जुड़ा था। दोनों पर सहमति बनते हुए आगे की प्रक्रिया के लिए मंजूरी दी गई। कुल मिलाकर, सम्भल नगर पालिका की यह बैठक हाउस टैक्स, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के बीच संपन्न हुई, जिसमें अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए।

Also Read- Lucknow: यूपीसीडा और जेएनपीए के बीच हुआ एमओयू, मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स से जुड़ेगा फार्मा हब।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow