Sambhal: सर्वर डाउन, बिजली गुल और जनता बेहाल” - हयातनगर बिजली घर पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा। 

हयातनगर बिजली घर पर उस समय हंगामे जैसे हालात बन गए जब दर्जनों उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने पहुंचे, लेकिन काउंटर

Apr 4, 2026 - 19:43
40 Views
Sambhal: सर्वर डाउन, बिजली गुल और जनता बेहाल” - हयातनगर बिजली घर पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा। 
सर्वर डाउन, बिजली गुल और जनता बेहाल” - हयातनगर बिजली घर पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: शनिवार को हयातनगर बिजली घर पर उस समय हंगामे जैसे हालात बन गए जब दर्जनों उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने पहुंचे, लेकिन काउंटर बंद और सर्वर डाउन होने के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लाइन में लगे लोग सिस्टम फेल होने और अव्यवस्थाओं को लेकर भड़क उठे।

नवाब खेल निवासी असलम ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से लगातार बिल जमा करने आ रहे हैं, लेकिन हर बार “सर्वर डाउन” का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था भी काम नहीं कर रही, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं राहेमीन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सुबह 10 बजे से लोग लाइन में लगे हैं, लेकिन अचानक काउंटर बंद कर दिए गए। उनका कहना है कि रविवार की छुट्टी के चलते लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी, जबकि घरों में पानी और बीमारों जैसी समस्याएं पहले से ही बनी हुई हैं। दूसरी ओर वसीम ने आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बावजूद उनके घर की बिजली काट दी गई। उन्होंने बताया कि सुबह 10:07 बजे बिल जमा किया, लेकिन घर पहुंचने पर बिजली गुल मिली। स्मार्ट मीटर सिस्टम को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई और इसे “तबाही” बताया। एक अन्य युवक ने बताया कि मात्र 1300-1500 रुपये के बिल पर ही बिजली काट दी गई, जबकि पहले हजारों रुपये बकाया होने पर भी ऐसा नहीं होता था। वह तीन घंटे से लाइन में खड़ा है, लेकिन अभी तक बिल जमा नहीं हो पाया। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार सर्वर डाउन, काउंटर बंद और बिजली कटौती जैसी समस्याओं ने उनकी दिनचर्या पूरी तरह बिगाड़ दी है। अब लोगों की मांग है कि विभाग इस अव्यवस्था को जल्द ठीक करे और उन्हें राहत दे। वही मीडिया के पहुंचने के बाद हयातनगर बिजली घर की खिड़की पर बिल जमा होते देखे गए लोगों का आरोप था कि मीडिया के आने से बिल जमा करने शुरू किए हैं।

Also Read- UCC पर अबू आज़मी का कड़ा प्रहार: कहा- 'धर्म एक स्वतंत्र संविधान है, इसमें दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow