Mussoorie: मसूरी में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान।
मसूरी माल रोड स्थित एक होटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष
रिपोर्टर सुनील सोनकर।
मसूरी माल रोड स्थित एक होटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अनिज गौड़ और मीडिया संयोजक युसूफ मलिक का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मसूरी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा और जिलामंत्री शाहिद मंजूर सहित स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक संवाद हुआ और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अनिज गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज तेजी से मुख्यधारा से जुड़ रहा है और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं, जिससे शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अनिज गौड़ ने कहा कि आज जरूरत है कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और मजबूत होगा। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर आधारित हैं, जिससे समाज में विश्वास और समरसता का माहौल बना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की नीतियों को मजबूती से आम जनता तक पहुंचाएं और आने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का संकल्प लिया।
Also Read- अमित शाह का लोकसभा में बड़ा बयान: 'इंदिरा गांधी की सत्ता ललक के कारण देश में फैला नक्सलवाद का जहर'।
What's Your Reaction?









