Sambhal: परिवार परामर्श केंद्र में सुलह की पहल: 6 टूटते रिश्ते जुड़े, 16 मामलों का निस्तारण। 

बहजोई स्थित पुलिस लाइन मंडी समिति में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह समझौता केंद्र की बैठक में एक बार फिर रिश्तों को

Apr 4, 2026 - 19:34
20 Views
Sambhal: परिवार परामर्श केंद्र में सुलह की पहल: 6 टूटते रिश्ते जुड़े, 16 मामलों का निस्तारण। 
परिवार परामर्श केंद्र में सुलह की पहल: 6 टूटते रिश्ते जुड़े, 16 मामलों का निस्तारण। 

उवैस दानिश, सम्भल 

बहजोई स्थित पुलिस लाइन मंडी समिति में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह समझौता केंद्र की बैठक में एक बार फिर रिश्तों को बचाने की सकारात्मक पहल देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह बैठक नियमित काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। केंद्र प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में काउंसलर्स की टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को समझदारी और संवाद के जरिए सुलझाने का प्रयास किया।

बैठक में कुल 53 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 16 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। सबसे खास बात यह रही कि 6 बिखरे हुए परिवारों को फिर से एक कर दिया गया, जिससे कई घरों में खुशियां लौट आईं। वहीं, 6 मामलों को आवेदकों द्वारा आगे न बढ़ाने के कारण बंद कर दिया गया, जबकि 4 मामलों में कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस दौरान काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय, पूनम अरोरा, सीमा आर्य, बबीता शर्मा सहित पुलिस टीम के सदस्य—कांस्टेबल शहजाद मलिक, महिला हेड कांस्टेबल रश्मि गहलोत और महिला आरक्षी ज्योति—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पहल न केवल विवादों को खत्म करने में कारगर साबित हो रही है, बल्कि समाज में पारिवारिक मूल्यों और आपसी समझ को भी मजबूत कर रही है।

Also Read- राज्यसभा के सफर में भी अभेद्य रहेगा सुरक्षा घेरा: नीतीश कुमार को मिलती रहेगी 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow