Bajpur: हनुमान जन्मोत्सव पर बाजपुर में भक्ति की धूम: संकटमोचन बालाजी मंदिर में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु।

श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के मौ. बाँकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर में आयोजित भजन संध्या

Apr 4, 2026 - 19:29
30 Views
Bajpur: हनुमान जन्मोत्सव पर बाजपुर में भक्ति की धूम: संकटमोचन बालाजी मंदिर में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु।

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के मौ. बाँकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर में आयोजित भजन संध्या का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य यजमान व प्रमुख सर्राफा व्यापारी विकास अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी मानसी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बाबा की ज्योति प्रज्जवलित कर किया। मशहूर भजन गायक रामकुमार लक्खा ने आमंत्रित भजन प्रवाहक मेरे बाबा गदाधारी ये कमाल हो गया, जय बोलो हनुमान की, बाला तू है अंजनी का लाला, बजरंग बली की देख छठा, बजरंग बाला मतवाला, बालाजी की नगरिया, बाला के लिये लड्डू बूंदी वाले, पार न लगोगे श्री राम के बिना, बाला तेरा है बलवान आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर बाबा भक्तों को जमकर नचाया।

बाजपुर के मशहूर भजन गायक गोपाल कृष्ण ‘पाली’ ने बजरंगी सोटे वाले, सियाराम जी आये है, रामभक्त तेरा जवाब नहीं, कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊँगा, पवनसुत विनती बारम्बार, जय जय जय बजरंग बली इत्यादि भजनों पर बाबा भक्तों को जमकर रिझाया। मानव जिन्दल के मेरा हनुमान मेरे घर आया, घाटे वाले मुझे बचा ले, कलयुग में देव हजारों है बजरंग बली का क्या कहना इत्यादि भजनों पर बाबा भक्त रात भर जमकर झूमे। इस मौके पर किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, भाजपा नेता गौरव शर्मा, कांग्रेस नेत्री भूपेन्द्र कौर बेदी, भाजपा नेत्री पूजा जिन्दल, भजन गायिका गीता चन्द्रा, श्याम प्रेमी संजय जिंदल, बॉबी चन्द्रा, कमल खण्डेलवाल, शरद सक्सैना एडवाकेट, पं. शिवकुमार शास्त्री, संजय गोयल, सतीश गोयल, राकेश गोयल, जे.पी.गुप्ता, विनय कुमार, अशोक गोयल बेकरी वाले, ज्ञानचन्द मित्तल, तरसेम गोयल, अमित खण्डेलवाल, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, प्रमोद गुप्ता, दिनेश भारती, राकेश मौर्य, प्रवीन जिन्दल, धर्मवीर दिवाकर, हरी सिंह यादव, कुलदीप सैनी, प्रदीप सहगल, आकाश रूहेला, रामस्नेही गौड़, बब्बी गोयल, देवेश प्रताप सिंह, गगनदीप सिंह, विजय, अमित सागर, धर्मदास सक्सैना आदि थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ‘छन्नू’ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वालों का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बाबा की छवि देकर सम्मानित किया।

Also Read- Udham Singh Nagar: हाईवे पर चलती रोडवेज बस पर तोड़फोड़ करने वाले 4 शातिर आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow