Hardoi: हरपालपुर क्षेत्र में आग का कहर: दो गांवों में घर जले, रेड क्रॉस ने पहुंचाई राहत। 

जनपद के हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरवल मजरा बेहटा मुड़िया में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। आग

By INA News Desk
Mar 27, 2026 - 17:59
30 Views
Hardoi: हरपालपुर क्षेत्र में आग का कहर: दो गांवों में घर जले, रेड क्रॉस ने पहुंचाई राहत। 

हरदोई। जनपद के हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरवल मजरा बेहटा मुड़िया में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। आग की इस घटना में घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए।

समाचार मिलते ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सक्रिय हो गई। सोसाइटी के सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल व सचिव सुनील सिंह सोमवंशी के निर्देशन में उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, आपदा समिति अध्यक्ष महेश चंद्र, प्रबंध समिति सदस्य अभिषेक गुप्ता व फरीद ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

इसी क्रम में रविवार 22 मार्च को ग्राम बैठापुर में भी संदिग्ध परिस्थितियों में दो घरों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले गांव निवासी रमेश पाल के छप्पर में लगी, जो तेजी से फैलते हुए पड़ोसी मैनपाल के घर तक पहुंच गई। इस हादसे में नगदी, जेवरात समेत समस्त गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम तत्काल बैठापुर पहुंची और दोनों पीड़ित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। रेड क्रॉस पदाधिकारियों ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संस्था केवल संवेदना व्यक्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read- Hardoi : मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़ का आयोजन, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow