Hardoi: विश्व हिंदू परिषद ने सपा नेता पर की कड़ी कार्रवाई की मांग, कोतवाली में दी तहरीर।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के नेता यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शहर कोतवाली

Mar 27, 2026 - 17:30
64 Views
Hardoi: विश्व हिंदू परिषद ने सपा नेता पर की कड़ी कार्रवाई की मांग, कोतवाली में दी तहरीर।
विश्व हिंदू परिषद ने सपा नेता पर की कड़ी कार्रवाई की मांग, कोतवाली में दी तहरीर।

हरदोई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के नेता यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। संगठन का आरोप है कि समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता द्वारा रामनवमी के अवसर पर दिए गए एक कथित विवादित बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विहिप कार्यकर्ताओं के अनुसार, मंगलवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र निवासी सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा एक सभा को संबोधित करते हुए भगवान श्रीराम एवं माता कौशल्या के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। संगठन का कहना है कि इस बयान से पूरे हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है।

विहिप ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन स्वयं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। तहरीर देने के दौरान जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अक्षतानंद मिश्र, जिला सह मंत्री राहुल दीक्षित, जिला विशेष संपर्क प्रमुख नागेंद्र, जिला धर्म प्रसार प्रमुख विजय महाकाल, जिला सुरक्षा प्रमुख अंकुर मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत मिश्रा और नगर संयोजक सुमित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi : संडीला पुलिस की मिसाल- 50 हजार रुपये से भरा खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर जीता जनता का दिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow