Lucknow: पीएम ग्राम सड़क योजना के अनुरक्षण हेतु 10641.26 लाख की पहली किश्त मंजूर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुणवत्ता के दिए निर्देश। 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम मे उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष

Apr 24, 2026 - 13:57
36 Views
Lucknow: पीएम ग्राम सड़क योजना के अनुरक्षण हेतु 10641.26 लाख की पहली किश्त मंजूर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुणवत्ता के दिए निर्देश। 
पीएम ग्राम सड़क योजना के अनुरक्षण हेतु 10641.26 लाख की पहली किश्त मंजूर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुणवत्ता के दिए निर्देश। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम मे उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत निहित मार्गों के अनुरक्षण मद (योजनान्तर्गत सड़कों की मरम्मत एवं योजनान्तर्गत निर्मित पोस्ट डी०एल०पी० सड़कों पर रिसर्फेसिंग/पीरियाडिक रिन्यूवल के कार्य के उपरान्त अनुरक्षण कार्य) हेतु प्रावधानित धनराशि रू0 21282.52 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त रू0 10641.26 लाख (रुपये एक अरब छह करोड़ इकतालीस लाख छब्बीस हजार मात्र) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध मे आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

 उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिये है कि स्वीकृत धनराशि का व्यय निर्धारित गाइड लाइन्स व दिशा निर्देशो के अनुरूप किया जाय, कार्य निर्धारित मानको के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण ढंग से  कराये जांय।

जारी शासनादेश मे निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृत धनराशि दो समान किश्तों में आहरित की जायेगी तथा प्रथम किश्त का 75 प्रतिशत उपभोग किये जाने के बाद द्वितीय किश्त का आहरण किया जायेगा। धनराशि का व्यय प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत गठित उ0प्र0 ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की नियमावली एवं इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत शासनादेशों के अनुसार किया जायेगा। धनराशि के आहरण एवं व्यय में वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा व्यय धनराशि से सम्बन्धित उपयोगिता प्रमाण-पत्र सम्बन्धित अधिकारी/कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा।

Also Read- Lucknow: बेटी से लखपति दीदी तक- योगी सरकार ने महिलाओं के विकास को दी नई दिशा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow