Lucknow: लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित। 

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर  लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में गरिमामयी वातावरण में ध्वजारोहण, भारत के आदर्श नागरिकता

Jan 27, 2026 - 20:51
25 Views
Lucknow: लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित। 
लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित। 

लखनऊ: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर  लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में गरिमामयी वातावरण में ध्वजारोहण, भारत के आदर्श नागरिकता की शपथ तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत  लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश, न्यायमूर्ति संजय मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में  उप लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश, दिनेश कुमार सिंह, उप लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश, सुरेन्द्र कुमार यादव, सचिव डॉ. रीमा बंसल, मुख्य अन्वेषण अधिकारी त्रिपुरारी मिश्रा, संयुक्त सचिव राजेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी अवनीश शर्मा सहित संगठन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोक आयुक्त संगठन के समस्त कार्मिकों द्वारा भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में संविधान, देश की एकता एवं अखंडता तथा उच्च आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ ली गई। शपथ के माध्यम से कार्मिकों ने अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान लोक आयुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार एवं कुप्रशासन के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाही के संकल्प को दोहराते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।

Also Read- Hardoi: कन्या जूनियर हाई स्कूल चठिया में ग्राम चौपाल: DM ने ली शिक्षा व्यवस्था की जानकारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow