Uttarakhand News: होम्योपैथिक शिविर में 20 लोगों को नि: शुल्क दवाइयां वितरण की। 

होम्योपैथिक शिविर का आयोजन ग्राम खमरिया में निशुल्क किया गया।आयुष्मान भारत गाइडलाइंस समुदाय आधारित आउटरीच ब्लड....

Apr 4, 2025 - 16:05
39 Views
Uttarakhand News: होम्योपैथिक शिविर में 20 लोगों को नि: शुल्क दवाइयां वितरण की। 

रिपोर्टर :आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: होम्योपैथिक शिविर का आयोजन ग्राम खमरिया में निशुल्क किया गया।आयुष्मान भारत गाइडलाइंस समुदाय आधारित आउटरीच ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर स्क्रीनिंग,योग,स्वास्थ्य वार्ता, लाइफ़स्टाइल मोडिफिकेशन एवं निशुल्क होम्योपैथिक औषधि शिविर दूरस्थ क्षेत्र बजरिया पार ग्राम खमरिया,बाजपुर मे आयोजित किया गया।

शिविर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बाजपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 शिखा सम्मल द्वारा परामर्श एव पोषण सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाया गया,फार्मेसिस्ट वतन कुमार द्वारा होम्योपैथिक औषधियो का निशुल्क वितरण किया गया ,योग अनुदेशक कुलदीप सिंह एव शहनाज द्वारा योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जिसमे 27 लोगो ने प्रतिभाग किया। साथ ही 20 की निशुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच की गई ।आशा कार्यकर्ती कुलविंदर कौर एव सामाजिक कार्यकर्ती सुनैना ने जनसंपर्क एव प्रचार प्रसार किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow