गोंडा सड़क हादसा: 11 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुःख, 5 लाख की सहायता और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन को घाय

Aug 4, 2025 - 01:35
Aug 4, 2025 - 01:36
 0  68
गोंडा सड़क हादसा: 11 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुःख, 5 लाख की सहायता और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए
11 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुःख, 5 लाख की सहायता और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के रेहरा बेलवा बहुता गांव के पास सरयू नहर के पुल पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार 15 लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव से पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने और दर्शन के लिए जा रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के भी आदेश दिए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “गोंडा जिले में हुए सड़क हादसे में जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, और तेज रफ्तार के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, इटियाथोक, कोतवाली देहात, और धानेपुर थानों की पुलिस, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, और गोताखोर मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने चार लोगों तीन बच्चों और चालक को सुरक्षित निकाला, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में छह महिलाएं, दो पुरुष, और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें नौ एक ही परिवार के थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि हादसे के कारणों में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Also Click : Hardoi : ईवा ग्रुप ने लॉन्च किया ‘ऊर्जा प्लेटिनम’ पशुधन फीड, उत्तर प्रदेश सरकार ने किया सम्मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow