Hapur : सूटकेस में मिले महिला के कंकाल का राज खुला, पति-पत्नी ने की हत्या

यह मामला सिर्फ हत्या तक नहीं रुका, बल्कि इससे मानव तस्करी और यौन शोषण के एक संगठित गिरोह का भी पता चला। आरोपी दंपती झारखंड के गरीब परिवारों की युव

Dec 14, 2025 - 21:32
69 Views
Hapur : सूटकेस में मिले महिला के कंकाल का राज खुला, पति-पत्नी ने की हत्या
Hapur : सूटकेस में मिले महिला के कंकाल का राज खुला, पति-पत्नी ने की हत्या

हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत से काले सूटकेस में एक महिला का कंकाल मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपी अंकित और उसकी पत्नी कलिस्ता उर्फ काली ने अपराध कबूल कर लिया। उनके पास से मृतका का मोबाइल, अन्य फोन, नकद रजिस्टर और हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद हुआ। यह मामला सिर्फ हत्या तक नहीं रुका, बल्कि इससे मानव तस्करी और यौन शोषण के एक संगठित गिरोह का भी पता चला। आरोपी दंपती झारखंड के गरीब परिवारों की युवतियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में घरेलू नौकरानी के रूप में भेजते थे। इसके लिए उन्होंने सृष्टि इंटरप्राइजेज नाम की एक फर्म भी खोली थी।

मृतका सोनिया झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली थी। वह इसी नेटवर्क के जरिए आरोपियों के संपर्क में आई। अंकित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। जब सोनिया ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत की धमकी दी, तो दोनों आरोपी घबरा गए। उन्होंने सोनिया को डराया-धमकाया और फिर लात-घूंसे व डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पहले से खरीदे सूटकेस में बंद किया। बदबू न आए इसलिए स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। फिर ऑटो से लेकर हाईवे किनारे गन्ने के खेत में फेंक दिया, ताकि पहचान मुश्किल हो जाए।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने अन्य युवतियों को भी इसी तरह डराने के लिए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। एक अन्य नौकरानी ने हत्या की घटना देखी थी और डर के मारे चुप रही, लेकिन बाद में उसने अपने मालिक को सच बताया। इससे पुलिस को अहम सुराग मिला। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई से दंपती को गिरफ्तार किया गया। उनसे गहन पूछताछ चल रही है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Also Click : Hardoi : राइफल साफ करते समय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow