Hapur : हापुड़ में सामूहिक विवाह योजना के तहत 120 जोड़ों का भव्य विवाह समारोह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सदर विजयपाल आढती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना सामाजिक सद्भाव और आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण सा

Dec 11, 2025 - 23:50
 0  36
Hapur : हापुड़ में सामूहिक विवाह योजना के तहत 120 जोड़ों का भव्य विवाह समारोह
Hapur : हापुड़ में सामूहिक विवाह योजना के तहत 120 जोड़ों का भव्य विवाह समारोह

हापुड़ ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 120 जोड़ों का विवाह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद हापुड़ को 254 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है, जिसके लिए एक करोड़ 27 लाख रुपये जारी किए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सदर विजयपाल आढती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना सामाजिक सद्भाव और आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण साधन बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च होते हैं, जिसमें 60 हजार रुपये लड़की के खाते में, 25 हजार रुपये घरेलू सामान पर और 15 हजार रुपये भोजन तथा आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने बताया कि इस विवाह में 120 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन शुरू किया, जिसमें 57 मुस्लिम और 63 हिंदू जोड़े शामिल थे। हापुड़ ब्लॉक से 44, सिंभावली से 34, गढ़मुक्तेश्वर से 19 तथा धौलाना ब्लॉक से 23 जोड़ों ने भाग लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी सहायता हैं तथा सामाजिक एकता का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, नवविवाहित जोड़ों के परिजन तथा ग्रामीण मौजूद रहे। मंच पर विधायक सदर विजयपाल आढती, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, ब्लॉक प्रमुख हापुड़, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम तथा खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम की प्रशंसा की।

Also Click : Saharanpur : अल्लाह के अलावा किसी को पूजनीय नहीं मानते, मर जाना कबूल है लेकिन... वंदे मातरम गाना मजबूरी नहीं- मौलाना अरशद मदनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow