Ayodhya : अयोध्या में कड़ाके की ठंड से राहत- 8 रैन बसेरे तैयार, अलाव और गैस हीटर की व्यवस्था

रैन बसेरों में चारपाई, गद्दा, चादर, तकिया और रजाई की व्यवस्था है, ताकि ठंड से बचाव हो सके। मच्छरों से बचने के लिए गुड नाइट मशीनें लगाई गई हैं। सुरक्षा के लिए हर रैन

Dec 11, 2025 - 23:48
 0  18
Ayodhya : अयोध्या में कड़ाके की ठंड से राहत- 8 रैन बसेरे तैयार, अलाव और गैस हीटर की व्यवस्था
Ayodhya : अयोध्या में कड़ाके की ठंड से राहत- 8 रैन बसेरे तैयार, अलाव और गैस हीटर की व्यवस्था

अयोध्या में तेज ठंड और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने को देखते हुए नगर निगम ने रात गुजारने की सुविधाओं को मजबूत किया है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार शहर में 2 स्थायी और 6 अस्थायी रैन बसेरे पूरी तरह तैयार हैं, जहां श्रद्धालु मुफ्त में रात बिता सकेंगे। रैन बसेरों में चारपाई, गद्दा, चादर, तकिया और रजाई की व्यवस्था है, ताकि ठंड से बचाव हो सके। मच्छरों से बचने के लिए गुड नाइट मशीनें लगाई गई हैं। सुरक्षा के लिए हर रैन बसेरे पर गार्ड तैनात हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग रैन बसेरे बनाए गए हैं। प्रवेश के समय आधार कार्ड दिखाना जरूरी है और नाम-पते का रजिस्टर भी रखा गया है। शहर के बस स्टैंड कैंट, बस स्टैंड अयोध्या धाम, दोनों रेलवे स्टेशन, साकेत अंडर बाईपास सहित कुल 8 प्रमुख जगहों पर रैन बसेरे हैं। ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट में 200 से अधिक जगहों पर अलाव जलाने शुरू किए हैं। प्रमुख चौराहों पर गैस हीटर भी लगाए जाएंगे, ताकि रात में ठंड कम लगे। नगर निगम की यह व्यवस्था रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है।

Also Click : Saharanpur : अल्लाह के अलावा किसी को पूजनीय नहीं मानते, मर जाना कबूल है लेकिन... वंदे मातरम गाना मजबूरी नहीं- मौलाना अरशद मदनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow