हर घर तिरंगा 2025: जनपद में देशभक्ति की लहर, कलश यात्रा और तृतीय चरण की तैयारियां जोरों पर

हर घर तिरंगा अभियान 2025 में जनपद में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। कलश यात्रा, तृतीय चरण की तैयारियां और जनभागीदारी से शहर देशभक्ति के रंग में रंगा।

By INA News Desk
Aug 11, 2025 - 19:33  · Updated: Aug 14, 2025 - 09:26
39 Views
हर घर तिरंगा 2025: जनपद में देशभक्ति की लहर, कलश यात्रा और तृतीय चरण की तैयारियां जोरों पर
हर घर तिरंगा अभियान-2025: जनपद में जोर शोर से चल रहा हर घर तिरंगा अभियान, कलश यात्रा और तृतीय चरण की तैयारियां जोरों पर। 

Hardoi: जनपद में हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से मनाया जा रहा है। तिरंगा थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम जनपद के विद्यालयों में आयोजित किया जा रहे हैं। स्कूलों में तिरंगा थीम पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार किया जा रहा है। विभिन्न सरकारी विभाग भी बढ़ चढ़कर हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को जगह-जगह तिरंगे का वितरण किया जा रहा है।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तिरंगा कलश यात्रा का आयोजन आज विभिन्न स्थानों पर किया गया। हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा जिसमें व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए जिसमें माननीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा होकर लोगों को आजादी व  अमर सेनानियों के इतिहास के बारे में बताया जाए।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा: स्मार्ट आँगनबाड़ी, डिजिटल पुस्तकालय और मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow