Hardoi : पचदेवरा में पीड़िता को बहलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अंकुर को ग्राम बिल्सर हिलन से गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद किया। मामले में कानूनी कार्रवाई जा

Aug 22, 2025 - 22:07
43 Views
Hardoi : पचदेवरा में पीड़िता को बहलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
पचदेवरा में पीड़िता को बहलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

पचदेवरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज की कि अंकुर, पुत्र नन्हे, निवासी ग्राम बिल्सर हिलन, थाना पचदेवरा, जनपद हरदोई ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस शिकायत के आधार पर पचदेवरा पुलिस ने मुकदमा संख्या 130/25, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान मामले में धारा 64 बीएनएस और धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम को भी जोड़ा गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अंकुर को ग्राम बिल्सर हिलन से गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद किया। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार कोटार्य, कांस्टेबल अवनीश और महिला कांस्टेबल कविता शामिल थे।

Also Click : Hardoi : पाली पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow