Hardoi : संडीला में लड़की को बहलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चंद्रशेखर को ग्राम बछीठा से गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद किया। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्ता

Aug 22, 2025 - 22:06
33 Views
Hardoi : संडीला में लड़की को बहलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
संडीला में लड़की को बहलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

संडीला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज की कि चंद्रशेखर, पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बछीठा, थाना संडीला, जनपद हरदोई ने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस शिकायत के आधार पर संडीला पुलिस ने मुकदमा संख्या 261/25, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चंद्रशेखर को ग्राम बछीठा से गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद किया। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पप्पू राम, कांस्टेबल सुनील पटेल और महिला कांस्टेबल प्रियंका राजपूत शामिल थे।

Also Click : Hardoi : टड़ियावां में पीड़िता से गलत कार्य करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow