हरदोई की अभिनेत्री चेतना शुक्ला लखनऊ में सम्मानित, कला जगत में योगदान के लिए मिला सम्मान

जनपद हरदोई की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री चेतना शुक्ला को उनकी बहुमुखी प्रतिभा और फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए

Jul 22, 2026 - 15:46
15 Views
हरदोई की अभिनेत्री चेतना शुक्ला लखनऊ में सम्मानित, कला जगत में योगदान के लिए मिला सम्मान
हरदोई की अभिनेत्री चेतना शुक्ला लखनऊ में सम्मानित, कला जगत में योगदान के लिए मिला सम्मान

हरदोई/लखनऊ। जनपद हरदोई की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री चेतना शुक्ला को उनकी बहुमुखी प्रतिभा और फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया गया। उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'जन समस्या मेला समिति भारत' के 11वें स्थापना दिवस एवं भव्य सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स एवं उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के पूर्व उपनिदेशक दिनेश कुमार सहगल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव 'हीरो भैया' ने की, जबकि सह-अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट (डॉ.) अंकित मित्तल ने की। समारोह में कला, समाजसेवा, न्याय एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हरदोई की बेटी और फिल्म अभिनेत्री चेतना शुक्ला को कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स ने कहा कि अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना पूरे हरदोई जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने चेतना शुक्ला के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद अभिनेत्री चेतना शुक्ला ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक मेहनत एवं समर्पण के साथ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। यह सम्मान हरदोई के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow