Hardoi : संडीला में अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने बाजारों में पैदल गश्त कराई, सुरक्षा का भरोसा जगाया

पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत की तथा सुरक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

Jan 9, 2026 - 22:42
85 Views
Hardoi : संडीला में अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने बाजारों में पैदल गश्त कराई, सुरक्षा का भरोसा जगाया
Hardoi : संडीला में अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने बाजारों में पैदल गश्त कराई, सुरक्षा का भरोसा जगाया

Report : मुकेश सिंह

हरदोई जिले के संडीला कस्बे में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम और क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त की गई। इस गश्त में यातायात निरीक्षक सुनील सैनी और पर्याप्त पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत की तथा सुरक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और नियमों का पालन करने की अपील की।पुलिस की मौजूदगी से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में विश्वास बढ़ा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल, कस्बा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, बस अड्डा चौकी प्रभारी सौरभ मालिक, एसआई ओमकार सिंह, करुणेश पाठक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow