Hardoi : सण्डीला में अधिवक्ता समिति चुनाव- नसीम खां अध्यक्ष और नागेंद्र मिश्रा मंत्री चुने गए

कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार वर्मा 106 मतों के साथ विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कामता प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल पांडेय और पुस्तकालयाध्यक्ष पद

Jan 9, 2026 - 22:25
59 Views
Hardoi : सण्डीला में अधिवक्ता समिति चुनाव- नसीम खां अध्यक्ष और नागेंद्र मिश्रा मंत्री चुने गए
Hardoi : सण्डीला में अधिवक्ता समिति चुनाव- नसीम खां अध्यक्ष और नागेंद्र मिश्रा मंत्री चुने गए

Report : मुकेश सिंह

सण्डीला (हरदोई) में अधिवक्ता समिति के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नसीम खां और मंत्री पद पर नागेंद्र मिश्रा को विजयी घोषित किया गया। मतगणना के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा हुई।अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद नसीम खां ने 91 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवी शरण को 19 मतों से हराया। मंत्री पद पर नागेंद्र मिश्रा ने 137 मत प्राप्त कर मोहम्मद वसीम खां को 51 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार वर्मा 106 मतों के साथ विजयी रहे।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कामता प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल पांडेय और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर काशिफ इकबाल निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी।

Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow