Hardoi : गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की पांच लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, कोतवाली देहात पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ, कांस्टेबल शिवम पुरोहित, हर्षित जोशी और विनय कुमार की पुलिस टीम ने मौके पर जाकर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत इस ट्रैक्टर को कुर्क क

Jun 20, 2026 - 22:22
39 Views
Hardoi : गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की पांच लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, कोतवाली देहात पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त
Hardoi : गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की पांच लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, कोतवाली देहात पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त

हरदोई में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी की अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को कुर्क कर लिया है जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी का करीब पांच लाख रुपये की कीमत का ट्रैक्टर जब्त किया है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र के शुक्लापुर भगत गांव के रहने वाले विमल कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह के खिलाफ कोतवाली शहर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है आरोपी ने धोखाधड़ी और छलकपट जैसे अपराधों के जरिए अपने निजी और आर्थिक फायदे के लिए गलत तरीके से धन कमाया था इसी काली कमाई से उसने एक महिन्द्रा स्वराज ट्रैक्टर खरीदा था जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ, कांस्टेबल शिवम पुरोहित, हर्षित जोशी और विनय कुमार की पुलिस टीम ने मौके पर जाकर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत इस ट्रैक्टर को कुर्क करने की विधिक कार्रवाई पूरी की आरोपी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने से जुड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं

You May Read : Hardoi : गर्रा नदी पर बाढ़ से बचाव के काम समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे करें- जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow