Hardoi : करीमनगर में महिला से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जमीनी विवाद में हुआ था झगड़ा
मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा था, जिसे पहले ही राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर सुलझा दिया था और दोनों पक्षों ने आपस में समझौता भी कर लिया था। सोशल मीडिया पर
हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीमनगर गांव में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चल रही खबरों के बीच पुलिस ने वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है।
पुलिस के अनुसार, करीमनगर गांव की रहने वाली पीड़िता रतिमाला ने बेनीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोसी साकिर, आकिर, यूनुस और दिलशाद ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए अभद्रता की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की।
मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा था, जिसे पहले ही राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर सुलझा दिया था और दोनों पक्षों ने आपस में समझौता भी कर लिया था। सोशल मीडिया पर कपड़े फाड़ने जैसी जो बातें फैलाई जा रही थीं, जांच में उनकी पुष्टि नहीं हुई है। हरियावां के क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
You May Read : Hardoi : गर्रा नदी पर बाढ़ से बचाव के काम समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे करें- जिलाधिकारी
What's Your Reaction?




