Hardoi : थाना अतरौली पुलिस ने तीन इनामी अपराधियों को किया गिरफ्तार
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास गंभीर है। तीनों पर पहले से ही मुकदमा संख्या 118/25 तथा 138/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं, जिनका परिणा
हरदोई जिले के थाना अतरौली क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराधों में लिप्त तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ये अभियुक्त आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर चोरी तथा नकबजनी जैसे गंभीर अपराध करते थे। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने इनकी गिरफ्तारी पर प्रत्येक के सिर पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त हैं - शैलेन्द्र कुमार उर्फ भालू पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी ग्राम हयातगंज, सोनू शुक्ला पुत्र दिल्लू शुक्ला उर्फ रमेशचन्द्र निवासी ग्राम औढ़ा पट्टी मजरा पीपरगाँव तथा अमित पुत्र परमेश्वर उर्फ लडकौनू निवासी ग्राम हयातगंज। सभी थाना अतरौली के निवासी हैं।
इनके विरुद्ध दिनांक 01 जनवरी को मुकदमा संख्या 01/26 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शेष एक अभियुक्त की तलाश जारी है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास गंभीर है। तीनों पर पहले से ही मुकदमा संख्या 118/25 तथा 138/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं, जिनका परिणाम ए-206/25 के रूप में दर्ज है। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामकुमार, राजीव कुमार कसना, कांस्टेबल नवीन कुमार तथा अजुन यादव की टीम शामिल रही।
Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा
What's Your Reaction?











