Hardoi : हरदोई-II कृषि विज्ञान केंद्र में SCSP योजना के तहत जागरूकता और बीज वितरण कार्यक्रम

मुख्य अतिथि सुमित कुमार जिंदल ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की परियोजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर आय

By INA News Desk
Nov 6, 2025 - 23:02
42 Views
Hardoi : हरदोई-II कृषि विज्ञान केंद्र में SCSP योजना के तहत जागरूकता और बीज वितरण कार्यक्रम
Hardoi : हरदोई-II कृषि विज्ञान केंद्र में SCSP योजना के तहत जागरूकता और बीज वितरण कार्यक्रम

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल द्वारा चलाए जाने वाले कृषि विज्ञान केंद्र, हरदोई-II में अनुसूचित जाति उप योजना (SCSP) के तहत एक दिवसीय जागरूकता और बीज वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित कुमार जिंदल, कार्यालय प्रमुख व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा अमिताभ सिंह, वित्त प्रमुख व मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी, केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पंकज नौटियाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक व कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II के अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ।मुख्य अतिथि सुमित कुमार जिंदल ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की परियोजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर आय दोगुनी करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि अमिताभ सिंह ने किसानों को आर्थिक प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा कृषि में नई तकनीकों के उपयोग से आय बढ़ाने की जानकारी दी। अपने संबोधन में डॉ. पंकज नौटियाल ने उपस्थित किसानों व अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अनुसूचित जाति उप योजना के उद्देश्यों, कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों तथा किसानों के लिए चलाए जाने वाले प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिकों ने फसल अवशेष प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पोषक तत्व प्रबंधन, गृह विज्ञान और मत्स्य पालन से जुड़ी उपयोगी जानकारियां साझा कीं।कार्यक्रम के अंत में किसानों को रबी फसलों के अच्छे बीज बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन मोहित सिंह, प्रसार विशेषज्ञ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंजलि साहू, गृह विज्ञान विशेषज्ञ ने दिया। इस मौके पर डॉ. टी.एन. राय (मृदा वैज्ञानिक), डॉ. थांगा अनुसया (मत्स्य वैज्ञानिक) समेत अन्य वैज्ञानिक व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भरावन, संडीला, सुरसा व कोथांवा ब्लॉक के करीब 150 से ज्यादा किसान शामिल हुए। उन्हें कार्यक्रम के अंत में गेहूं के प्रदर्शन के लिए उन्नत बीज दिए गए।कार्यक्रम से पहले केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल व केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के अधिकारियों की टीम ने कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II के नए बने प्रशासनिक भवन का दौरा किया। इस दौरान सुमित कुमार जिंदल, कार्यालय प्रमुख व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, अमिताभ सिंह, वित्त प्रमुख व मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी, केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल, डॉ. पंकज नौटियाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक व कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II के अध्यक्ष, सहायक अभियंता आलोक कुमार, अवर अभियंता धीरज शर्मा तथा समिति सदस्य डॉ. मोहित सिंह व डॉ. टी.एन. राय उपस्थित रहे। टीम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा बचे कार्यों को जल्द पूरा करने व भवन के उद्घाटन की तारीख तय करने के निर्देश दिए। मुख्यालय से आए अधिकारियों ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II का यह नया भवन किसानों के लिए प्रशिक्षण, ज्ञान व तकनीकी हस्तांतरण का मुख्य केंद्र बनेगा। यह जिले में कृषि विकास को नई दिशा देगा।

दौरा के समय स्वच्छोत्सव व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पेड़ लगाए गए। इसके बाद एक बैठक भी हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्यालय से आए उच्च अधिकारी व कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक व कर्मचारी शामिल हुए।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow