Hardoi : युवा खादी महोत्सव के पांचवें दिन भजनोत्सव में भक्ति का माहौल, 'मेरे गुरुवर' पुस्तक का विमोचन

बरेली से आई भावना तमन्ना ने "मेरे श्याम मेरी लाखों लाज" गाकर सबका मन मोह लिया। उसके बाद बरेली से आए टी-सीरीज गायक सौरभ विचित्र ने "आया हूं बाबा" गाकर दि

By INA News Desk
Nov 6, 2025 - 23:05
33 Views
Hardoi : युवा खादी महोत्सव के पांचवें दिन भजनोत्सव में भक्ति का माहौल, 'मेरे गुरुवर' पुस्तक का विमोचन
Hardoi : युवा खादी महोत्सव के पांचवें दिन भजनोत्सव में भक्ति का माहौल, 'मेरे गुरुवर' पुस्तक का विमोचन

भूरज सेवा संस्थान के तहत हरदोई युवा खादी महोत्सव के मंच पर पांचवें दिन भव्य कार्यक्रम हुआ। चित्रांश नमन ने गणेश वंदना से शुरुआत की। नैमिषारण्य से आए मुख्य अतिथि पंडित रंजीत शास्त्री और विशिष्ट अतिथि कपिल शास्त्री ने पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजकों ने समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू और पीके वर्मा को सम्मानित किया। अतिथियों व आयोजकों का हौसला बढ़ाया।बरेली से आई भावना तमन्ना ने "मेरे श्याम मेरी लाखों लाज" गाकर सबका मन मोह लिया। उसके बाद बरेली से आए टी-सीरीज गायक सौरभ विचित्र ने "आया हूं बाबा" गाकर दिल जीत लिया। इसके बाद राधा कृष्ण झांकी और फूलों की होली ने दर्शकों को आकर्षित किया।फिर जिले के वरिष्ठ कवि राम रूप त्रिवेदी द्वारा लिखी पुस्तक "मेरे गुरुवर" का विमोचन हुआ। इसमें मुख्य रूप से अनुराधा मिश्र, अविनाश मिश्र, राजीव मोहन अवस्थी, समिता अवस्थी, गौरव अग्रवाल, गीतेश सिंह, अभिषेक गुप्ता, भरत पांडेय, धर्मेंद्र गुप्ता, जीतू गुप्ता, प्रतिमा मिश्र, अनुपम मित्तल, रईस सिंह, सोमवशी श्याम मित्र मंडल हरदोई तथा खाटू श्याम बालाजी परिवार पिहानी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संयोजन स्मृति मिश्र ने किया तथा संचालन सुनील त्रिवेदी ने किया। इसमें मुख्य रूप से राम अवस्थी, सुनील त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव, भानु, अंशु गुप्ता, प्रिया सिंह, मनीष कुमार आदि आयोजकों ने विशेष योगदान दिया। प्रियांशु, प्रिया कश्यप, ओमी पांडेय, नीरज अस्थाना, मोनिका शर्मा, राखी श्रीवास्तव, जतिन अवस्थी, ऋषभ राजवंशी, अमन नागर आदि सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow