Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने का अभियान
छह पीड़िताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी गईं और उन्हें जरूरी सहायता दी गई। संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। गांव की महिलाओं
हरदोई पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थानों में तैनात महिला बीट अधिकारियों ने 46 गांवों में चौपाल लगाकर 512 महिलाओं और युवतियों से बातचीत की। घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी दी गई।
छह पीड़िताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी गईं और उन्हें जरूरी सहायता दी गई। संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। गांव की महिलाओं से बात कर वहां हो रही अवैध गतिविधियों जैसे शराब, गांजा, चरस और नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों को पुलिस बीट नंबर, संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर और महिला हेल्पलाइन (112, 1090, 1098) की जानकारी दी गई।
स्कूलों, कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में छात्राओं और महिलाओं को अच्छे-बुरे स्पर्श, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन का उपयोग और महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला बीट अधिकारियों और एंटी रोमियो टीम ने 58 जगहों पर जांच की। 672 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर सख्त चेतावनी दी गई।
हरदोई पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें। हेल्पलाइन नंबर हैं- महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सहायता 112, बाल संरक्षण हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076।
Also Click : Hardoi : हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना अतरौली और बेनीगंज का अचानक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











